बरेली: संचारी रोग नियंत्रण की तैयारी को लेकर हुई बैठक
बरेल, अमृत विचार। नगर निगम बोर्ड हाल में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव (प्रथम) की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। कर्मियों को अभियान से पूर्व प्रशिक्षित किया …
बरेल, अमृत विचार। नगर निगम बोर्ड हाल में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव (प्रथम) की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
कर्मियों को अभियान से पूर्व प्रशिक्षित किया जा रहा है। नगर विकास विभाग द्वारा वार्डों में एंटी लार्वा व कीटनाशक का छिड़काव, कूड़ा उठान, नाला-नालियों की सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में पार्षदों के अलावा इरशाद हसन खां, महेंद्र सिंह राठौर, राजीव बालिययान, संजय कुमार, संजीव कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: छेड़छाड़ के मामले में तीन आरोपी कोर्ट से बरी
