मेरठ : बड़ा रेल हादसा होने से टला, पटलने से बची नौचंदी एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ । मेरठ में शुक्रवार शाम एक नौंचदी एक्सप्रेस के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दौराला में 35 नंबर फाटकर पर ट्रेन रेलवे ट्रैक पर रखे बैरियर से टकरा गई। उस वक्त लोको पायलट की सूझ-बूझ काम आई और उसने ट्रेन की रफ्तार धीरे कर दी। असल में लोको पायलट ने दूर …

मेरठ । मेरठ में शुक्रवार शाम एक नौंचदी एक्सप्रेस के साथ एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दौराला में 35 नंबर फाटकर पर ट्रेन रेलवे ट्रैक पर रखे बैरियर से टकरा गई। उस वक्त लोको पायलट की सूझ-बूझ काम आई और उसने ट्रेन की रफ्तार धीरे कर दी। असल में लोको पायलट ने दूर से ही रेलवे ट्रैक पर रखे बैरियर को देख लिया था। ट्रेन रुकने के बाद लोको पायलट ने रेलकर्मियों को काफी लताड़ा था।

बता दें कि मेरठ शहर से करीब 16 किमी मुजफ्फरनगर तक दौराला में रेलवे फाटक का मरम्मत किया जा रहा था। इसी रेलकर्मी ने बैरियर को रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। तभी नौचंदी एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर आ गई लेकिन लोको पायलट ने दूर से ही बैरियर को ट्रैक पर रखा देख लिया था। इसी बीच लोको पायलट ने ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इसके बावजूद कम रफ्तार में ट्रेन बैरियर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बीते 22 जून को रेलकर्मियों की एक बड़ी लापरवाही समाने आई। जब इसी ट्रैक पर दोनों तरफ से लाल कपड़ा लेकर ट्रेन को रोकने के लिए गार्ड खड़े कर दिए थे और दर्जन भर रेलकर्मी पटकर ट्रैक को जोड़ने का काम कर रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें- बरेली: रेलवे की जमीन से हटाया 40 साल पुराना कब्जा

संबंधित समाचार