बहराइच: दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पांच साल पहले हुआ था विवाह
बहराइच। खतोलिया गांव निवासी विवाहिता ने अपने मौसा कैसरगंज कोतवाली के कुडौनी गांव गई।यहां पर महिला दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर जान दे दी। महिला का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से परिवारीजन विलख रहे हैं। गोंडा जनपद के करनैलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हरी गांव …
बहराइच। खतोलिया गांव निवासी विवाहिता ने अपने मौसा कैसरगंज कोतवाली के कुडौनी गांव गई।यहां पर महिला दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर जान दे दी। महिला का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना से परिवारीजन विलख रहे हैं।
गोंडा जनपद के करनैलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हरी गांव निवासी राम अचल ने अपनी बेटी पूजा का विवाह पांच वर्ष पूर्व फखरपुर थाना क्षेत्र के खतोलिया गांव निवासी लव कुश के साथ किया था। थाने में तहरीर देकर राम अचल का कहना है कि शादी के बाद से ही सभी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से परेशान बेटी शुक्रवार शाम को अपने मौसा कैसरगंज कोतवाली के कुडौनी गांव निवासी मोहन लाल के घर आई।
शनिवार सुबह नित्यक्रिया के बहाने गई बेटी ने नीम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल दद्दन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पढ़ें-बरेली: सट्टा माफिया कुप्पी की 1.20 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त, आदेश जारी
