मुख्तार और दाऊद की अवैध बिल्डिंग बनाने वाले अफसरों की आई शामत, LDA से मांगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में माफिया मुख्तार अंसारी और पूर्व सांसद दाऊद अहमद के लिए अवैध बिल्डिंग बनाने वाले LDA के अधिकारियों और इंजीनियरों पर अब कार्रवाई हो सकती हैं। बता दें कि जिन धिकारियों और इंजीनियरों ने मुख्तार और दाऊद के लिए अवैध निर्माण कराए, उन सभी को अब चिन्हित कर लिया गया है। अवैध निर्माण …

लखनऊ। यूपी में माफिया मुख्तार अंसारी और पूर्व सांसद दाऊद अहमद के लिए अवैध बिल्डिंग बनाने वाले LDA के अधिकारियों और इंजीनियरों पर अब कार्रवाई हो सकती हैं। बता दें कि जिन धिकारियों और इंजीनियरों ने मुख्तार और दाऊद के लिए अवैध निर्माण कराए, उन सभी को अब चिन्हित कर लिया गया है। अवैध निर्माण में जिन अधिकारियों और इंजीनियरों का हाथ है उन सभी पर कार्रवाई के लिए एलडीए ने एक कमेटी का गठन किया है। मामले को लेकर कमेटी के अध्यक्ष अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा हैं। शासन ने भी इस बाबत एलडीए से रिपोर्ट मांगी है।

जानें किन अधिकारियों पर लटकी तलवार

LDA के सूत्रों के मुताबिक जिन अफसरों और इंजीनियरों ने मुख्तार और दाऊद के लिए अवैध बिल्डिंग के निर्माण में सहयोग किया। उसमें सपा सरकार के करीबी रहे पूर्व वीसी सत्येंद्र सिंह, तत्कालीन चीफ इंजीनियर मनीष कुमार, सहायक अभियंता अनूप शर्मा, अवर अभियंता जीएस वर्मा समेत इंफोर्समेंट सेल और नक्शा विभाग के कई इंजीनियर शामिल हैं।

रिपोर्ट तलब

बतादें कि तत्कालीन वीसी अभिषेक प्रकाश ने इन सभी अधिकारियों और इंजीनियरों की रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए एलडीए से रिपोर्ट तलब की है। LDA ने चार्जशीट देने के लिए कमेटी गठित कर दी है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। LDA के अधिकारियों ने बताया कि तत्कालीन वीसी अभिषेक प्रकाश की रिपोर्ट के आधार पर शासन ने सभी को चार्जशीट देने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें-कानपुर हिंसा: मास्टरमाइंड जफर हयात के करीबी के घर चला CM योगी का बुलडोजर, ध्वस्त की गई अवैध बिल्डिंग

संबंधित समाचार