पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में मोर्चा खोल दिया। मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश घायल हो गए ,जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार घायल हुए दोनों …

सीतापुर, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में मोर्चा खोल दिया। मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश घायल हो गए ,जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार घायल हुए दोनों बदमाश हरदोई जिले के हैं। उनके कब्जे से असलहे और कारतूसें बरामद हुई हैं। पुलिस का दावा है कि लुटेरा गैंग किसी वारदात की फिराक में था, इसी दौरान मुठभेड़ के बाद बदमाशों को पकड़ा गया।

एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि बीते एक दिन पूर्व जिले के मिश्रिख इलाके में राहगीर से हुई लूट में यही गैंग शामिल था। कुछ संदिग्धों से हुई पूछताछ में ये बात सामने आई, फिर इलाके में शुक्रवार रात कॉम्बिंग शुरू की गई और वाहनों की चेकिंग कराई गई। शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े।

पुलिस का दावा है कि भागते समय बदमाशों ने गोलियां चलाईं तो पुलिस ने बचाव में फायरिंग की, जिससे दोनों बदमाश घायल हुए। इनकी पहचान हरदोई जनपद के कछौना थाना क्षेत्र के तुसौरा निवासी कृष्ण बहादुर सिंह उर्फ डंगरू और नितिन के रूप में हुई। इनके कब्जे से असलहे और कारतूसें बरामद हुईं हैं। हरदोई जनपद में दोनों बदमाशों का अपराधिक रिकार्ड है। फिलहाल घायल बदमाशों का इलाज कराकर उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें –सीतापुर:’अग्निपथ योजना’ के विरोध को लेकर रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा, ट्रेनें भी खंगाली गईं

 

 

 

संबंधित समाचार