महोबा : खनन के दौरान ढहा रेत का टीला, श्रमिक की दबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा। जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात एक मोरंग खदान में खनन के दौरान रेत का टीला ढह जाने से उसमें दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक उमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि घटना सिकंदरा मौजा अंतर्गत बर्मा नदी में मोरंग खदान की है। जहां कुछ मजदूर मध्य …

महोबा। जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात एक मोरंग खदान में खनन के दौरान रेत का टीला ढह जाने से उसमें दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक उमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि घटना सिकंदरा मौजा अंतर्गत बर्मा नदी में मोरंग खदान की है। जहां कुछ मजदूर मध्य रात्रि के समय बालू खनन कर वाहन लोड कर रहे थे। इसी दौरान यहां एक स्थान पर मौजूद रेत का बड़ा टीला अचानक ढह गया। जिससे वहां कार्यरत एक श्रमिक उसकी चपेट में आ गया और मलबे में दब गया।

घटना के वक्त चारों ओर अंधेरा होने के कारण कोई उसे देख नहीं सका। तड़के बालू समेटते समय मजदूर का शव निकलने से मौके पर हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

वह खदानों में पहुंचने वाले वाहनों में बालू लोड करता था

चंद्रा ने बताया कि मृतक मजदूर पनवाड़ी कस्बे के अशोक नगर का निवासी घनश्याम कुशवाहा बताया गया है। वह खदानों में पहुंचने वाले वाहनों में बालू लोड करता था। उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। उधर रात के अंधेरे में खनन कार्य किये जाने के कारण मामला अवैध खनन से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रकरण की जांच के लिए जिले के खनिज एवम राजस्व विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं।

पढ़ें-प्रतापगढ़ : डीएम ने इंजीनियरिंग कॉलेज की इमारत के घटिया निर्माण की जांच के दिए आदेश

संबंधित समाचार