बरेली: झुमका चौराहे पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, बच्चे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली से रामपुर जा रहे कार सवार दंपत्ति और उनके बच्चें को झुमका चौराहे के पास  टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से गाड़ी कई बार पलटा खा कर हाईवे पर ही पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि …

बरेली,अमृत विचार। बरेली से रामपुर जा रहे कार सवार दंपत्ति और उनके बच्चें को झुमका चौराहे के पास  टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से गाड़ी कई बार पलटा खा कर हाईवे पर ही पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि दंपत्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के महानगर कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक चौधरी अपनी पत्नी कनिका चौधरी व 9 माह के बेटे क्रियांश के साथ रिश्तेदारी में रामपुर जा रहे थे इसी दौरान झुमका तिराहे के पास पहुंचते ही उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें कार कई पलटा खाकर हाईवे पर ही पलट गयी। सूचना मिलते ही परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह हेड कांस्टेबल रुपेंद्र चौधरी, मिर्जा बेग मौके पर पहुंचे और घायलों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने क्रियांश को मृत घोषित कर दिया जबकि अभिषेक व कनिका का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: परसाखेड़ा में अज्ञात शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार