ENG vs NZ : विस्फोटक शतक जड़ने के बाद जॉनी बेयरस्टो ने कहा- बिना किसी दबाव के खेल रहा हूं
लीड्स। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में विस्फोटक शतक लगाने वाले जॉनी बेयरस्टो ने अपनी शानदार फॉर्म का राज बताते हुए कहा है कि वह दिमाग पर कोई भी बोझ लिए बिना अपना स्वाभाविक खेल खेल रहे हैं। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में न्यूज़ीलैंड के 329 रन बनाने के बाद इंग्लैंड 55 रन पर …
लीड्स। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में विस्फोटक शतक लगाने वाले जॉनी बेयरस्टो ने अपनी शानदार फॉर्म का राज बताते हुए कहा है कि वह दिमाग पर कोई भी बोझ लिए बिना अपना स्वाभाविक खेल खेल रहे हैं। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में न्यूज़ीलैंड के 329 रन बनाने के बाद इंग्लैंड 55 रन पर छह विकेट खो चुकी थी और कीवी मैच पर पूरी तरह हावी थे, मगर बेयरस्टो ने न सिर्फ डेब्यूटांट जेमी ओवरटन के साथ 209 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को दबाव से निकाला, बल्कि विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों का मनोबल भी तोड़ दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बेयरस्टो 126 गेंदों पर 21 चौकों की मदद से 130 रन बना चुके हैं। उनके साथी ओवरटन ने भी 106 गेंदों पर 89 रन बना लिये हैं और इंग्लैंड 264/6 के स्कोर पर पहुंच गई है।
A day to remember at Headingley!
Another ton for Daryl Mitchell ?
Rockets from Trent Boult ?
A brilliant England recovery ?#ENGvNZ | #WTC23 https://t.co/hBsUTtRmKz— ICC (@ICC) June 24, 2022
बेयरस्टो ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं हमेशा से इस तरह खेलने की क्षमता रखता हूं। मेरा खयाल है कि यह मेरा व्यक्तित्व है जो अब उभर कर आ रहा है। मैं अब क्रीज पर ज्यादा सहज महसूस कर रहा हूं, मुझपर कोई खास दबाव नहीं है।” बेयरस्टो ने इससे पहले ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में भी शानदार शतक जड़ा था, जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर के अंदर ही 299 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
Another stunning century for Jonny Bairstow ? ?
His tenth ? in Test cricket.#ENGvNZ | #WTC23 | ? Scorecard: https://t.co/vpeNFuhZtR pic.twitter.com/O2jhlA0MxS
— ICC (@ICC) June 24, 2022
उन्होंने कहा, “मैं युवा जॉनी बन गया हूं, जहां मैं गेंद को देख पा रहा हूं। कई बार कई तरह की चीज़ों पर बकवास की जाती है, कई बार ये आपके दिमाग में घर कर जाती हैं। मुझे उन लोगों की बातें सुननी हैं जो मेरे लिये मायने रखते हैं और अभी मैं वही कर रहा हूं। मेरे लिये सबसे जरूरी है कि मैं अपने अंदाज में खेलूं।” बेयरस्टो ने कहा कि बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग में टीम चीजों को सरल रखने की कोशिश कर रही है।
टेस्ट क्रिकेट में 10 शतक लगा चुके बेयरस्टो ने कहा, “आप या तो अपना स्वाभाविक खेल खेल सकते हैं, या वैसे खेल सकते हैं जैसे क्रिकेटर सालों से खेलते आये हैं, लेकिन आपको मैच का रुख बदलने की जरूरत होती है।” दूसरे दिन चाय तक इंग्लैंड 91/6 पर खेल रही थी। जब बेयरस्टो से पूछा गया कि तीसरे सत्र से पहले उन्हें क्या निर्देश दिये गये, तो उन्होंने कहा, “गुड लक, मैच का आनंद लो। सिर्फ इतना ही कहा गया था।” बेयरस्टो के शब्द इंग्लैंड के नये मंत्र को प्रतिबिंबित करते हैं।
ये भी पढ़ें : Ranji Trophy Final 2022 : रजत पाटीदार ने जड़ा शतक, मध्य प्रदेश ने 101 रनों की बढ़त बनाई
