मुरादाबाद : एसयूसीआई ने सरकार की बुलडोजर नीति के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार को सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही बुलडोजर नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि देश और प्रदेश की जनता पिछले दो सालों से कोरोना महामारी की मार झेल रही है। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शनिवार को सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही बुलडोजर नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि देश और प्रदेश की जनता पिछले दो सालों से कोरोना महामारी की मार झेल रही है। अब प्रदेश सरकार गरीबों पर बुलडोजर चलवा कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही रेलवे ने कपूर कंपनी पुल के नीचे बनी सालों पुरानी मंडी पर बुलडोजर चलवा कर सैकड़ों परिवारों को बेरोजगार कर दिया।
राजपाल से मांग की गई कि सरकार द्वारा अपनाई जा रही बुलडोजर नीति को तुरंत बंद किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में विजय पाल सिंह, अफजाल अहमद, मोहम्मद ताहिर, हर किशोर सिंह और बाबू आलम शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : न्यायपीठ के सामने पेश होगी फौजी की नाबालिग बेटी
