खाद्य एवं पेय उद्योग से जुड़ी प्रतिष्ठित सूची में चार युवा भारतीयों के नाम शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलबाओ (स्पेन)। वैश्विक खाद्य एवं पेय पदार्थ उद्योग में स्थायी समाधान तलाशने वाले दुनिया के शीर्ष 50 अगली पीढ़ी के व्यक्तियों की प्रतिष्ठित सूची में चार युवा भारतीयों का नाम शामिल किया गया है। स्पेन के बिलबाओ शहर में गुरुवार को पहली बार पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें ‘50 नेक्स्ट: क्लास ऑफ …

बिलबाओ (स्पेन)। वैश्विक खाद्य एवं पेय पदार्थ उद्योग में स्थायी समाधान तलाशने वाले दुनिया के शीर्ष 50 अगली पीढ़ी के व्यक्तियों की प्रतिष्ठित सूची में चार युवा भारतीयों का नाम शामिल किया गया है। स्पेन के बिलबाओ शहर में गुरुवार को पहली बार पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें ‘50 नेक्स्ट: क्लास ऑफ 2022’ की सूची जारी की गई।

इस सूची में दिल्ली में निवासी फोरेंसिक वैज्ञानिक डॉ. रिशा जैस्मीन नैथन, बेंगलुरु निवासी विनेश जॉनी और अनुषा मूर्ति तथा मुंबई की निवासी निधि पंत का नाम शामिल है। सिंगापुर में जन्मे भारतीय मूल के खाद्य उद्यमी त्रविंदर सिंह भी अपने खाद्य स्टार्ट-अप आइडिया के लिए शीर्ष 50 में शामिल हैं। इनका चयन छह महाद्वीपों के 30 क्षेत्रों में 400 से अधिक उम्मीदवारों में से किया गया है।

यह सूची ‘50 नेक्स्ट ग्रुप’ और अकादमिक पार्टनर बास्क कलिनरी सेंटर (बीसीसी) के शोध पर आधारित है, जिसका मुख्यालय बास्क देश के सैन सेबेस्टियन में है, जो उत्तरी स्पेन का एक स्वायत्त क्षेत्र है। बीसीसी के महाप्रबंधक जोक्स मारी आइजेगा ने कहा, ‘‘50 नेक्स्ट विभिन्न प्रकार की हस्तियों को दर्शाती है, जो पाक कला क्षेत्र के वर्तमान और भविष्य को आकार देते हैं।’’ ‘50 नेक्स्ट’ सूची दूसरी बार जारी की गई है। पिछले साल कोविड-19 लॉकडाउन के कारण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नहीं किया गया था, लेकिन इस साल ऐसा किया गया है।

ये भी पढ़ें:- नॉर्वे के नाइट क्लब में गोलीबारी में दो की मौत, 12 से अधिक घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म