बाराबंकी : राज्यमंत्री ने किया घरौनी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, 108 लोगों को दी गई घरौनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। शनिवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामसनेहीघाट तहसील में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने इसकी शुरुआत की। तहसील सभागार में आयोजित एक समारोह में 108 लोगों को उप जिलाधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी द्वारा वितरित की गई हैं। शेष …

बाराबंकी, अमृत विचार। शनिवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामसनेहीघाट तहसील में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने इसकी शुरुआत की। तहसील सभागार में आयोजित एक समारोह में 108 लोगों को उप जिलाधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी द्वारा वितरित की गई हैं।

शेष 18 ग्राम सभाओं की घरौनी लेखपाल द्वारा हर ग्राम सभा में जाकर आज ही वितरण की जाएगी। हालाँकि इस बाबत तैयार की गई घरौनी के संबंध में पूर्ण जानकारी घरौनी प्राप्त कर्ताओं को नहीं दी गई है, और न ही उनकी आपत्तियां ली गई हैं। ये घरौनिया सरकारी कर्मचारियों की तरफ से मनमाने तरीके से तैयार कर दी गयी हैं। जिनको लेकर आने वाले समय में विवाद होना तय है।

घरौनी वितरण कार्यक्रम के दौरान सीओ रघुवीर सिंह,तहसील दार ज्ञानेन्द्र सिंह ,कानून गो ,व लेखपाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। फतेहपुर, रामनगर, सिरौलीगौसपुर, हैदर गढ़ तथा सदर तहसील में भी घरौनी वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: पीएम मोदी के संवाद के बाद 954 परिवारों को बांटी ‘घरौनी’

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज