बदायूं: घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी का गला रेत कर उतारा मौत के घाट, मौके से फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र में शनिवार को घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बलिया नगला में घरेलू कलह के चलते आज सुबह …

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के मूसाझाग क्षेत्र में शनिवार को घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव बलिया नगला में घरेलू कलह के चलते आज सुबह विवाहिता सुधारानी (35) की उसके पति राजकुमार ने गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: पिता की डांट से नाराज युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, रेलवे लाइन की तरफ दौड़ा, GRPF के जवानों ने पकड़ा

संबंधित समाचार