गाजियाबाद : परचून की दुकान में होती थी गैस की रिफिलिंग, धमाके से लगी आग, चार झुलसे
गाज़ियाबाद, अमृत विचार। शहर की कई कालोनियों में गैस रिफिलिंग का काम धड़्डले से किया जा रहा है। इसके चलते कई बड़े अग्निकांड हो चुके हैं। इसके बावजूद भी ये खेल बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में खोड़ा में शनिवार सुबह परचून की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण धमाका …
गाज़ियाबाद, अमृत विचार। शहर की कई कालोनियों में गैस रिफिलिंग का काम धड़्डले से किया जा रहा है। इसके चलते कई बड़े अग्निकांड हो चुके हैं। इसके बावजूद भी ये खेल बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में खोड़ा में शनिवार सुबह परचून की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण धमाका भी हो गया, जिसकी आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। यहां गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था ,जिसके चलते ये हादसा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार दुकान में लगी आग से दुकानदार अशोक प्रजापति, उनका बेटा विवेक प्रजापति और बेटी आरती प्रजापति के अलावा 3-4 लोग झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
धमाके की सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दुकान में अवैध तरीके से गैस रीफिलिंग का काम हो रहा था। इसी दौरान गैस लीकेज होने पर अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। दुकान के अंदर से तीन सिलिंडर और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें –गाजियाबाद : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़ित परिवार ने लगाया आरोप
