जगन के शासन में कोई निर्माण नहीं, सिर्फ तबाही हुई: नायडू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरावती। आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी के तीन साल के शासनकाल को तबाही और विध्वंस का शासन करार दिया। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख नायडू ने मीटिंग हॉल के पाा निर्मित प्रजा वेदिका के ध्वस्त किए जाने के तीन साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को कहा …

अमरावती। आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी के तीन साल के शासनकाल को तबाही और विध्वंस का शासन करार दिया। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख नायडू ने मीटिंग हॉल के पाा निर्मित प्रजा वेदिका के ध्वस्त किए जाने के तीन साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को कहा कि सत्ता पर काबिज होने के तत्काल बाद जगन रेड्डी ने इसे ध्वस्त करके राज्य में भविष्य में होने वाले विध्वंस की ओर इशारा कर दिया था।

नायडू ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला विध्वंस जगन रेड्डी ने प्रजा वेदिका का ही किया था। यह तत्कालीन मुख्यमंत्री नायडू के आवास के पास निर्मित था। उन्होंने कहा कि जगन रेड्डी ने स्पष्ट संदेश दे दिया था कि वे जनता के करोड़ों रुपये से निर्मित संपत्ति को कैसे खाक में मिलाएंगे। गत तीन साल में सिर्फ विध्वंस हुआ है, यहां कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है।

नायडू ने आरोप लगाया कि जगन रेड्डी ने गत तीन साल में कोई भी परियोजना विकसित नहीं की और न ही कोई इमारत बनाई। जगन रेड्डी उन्हीं इमारतों से अपना शासन चला रहे हैं, जो तेदेपा सरकार ने बनवाई थीं। इससे पता चलता है कि जगन रेड्डी कुछ भी करने लायक नहीं हैं और कम से कम उन्हें अब पता चलेगा कि विध्वंस से मुश्किल निर्माण है।

यह भी पढ़ें- कोविड-19 से निपटने में सफल रहा भारत: मंडाविया

 


संबंधित समाचार