हल्द्वानी: नलकूप की मोटर फूंकी, 20 हजार की आबादी परेशान
हल्द्वानी, अमृत विचार। अमरावती कॉलोनी के भूमिया मंदिर के नलकूप की मोटर फुंकने से पानी का संकट गहरा गया है। इस नलकूप से करीब 20 हजार की आबादी को पेयजल सप्लाई होता है। पानी नहीं आने से लोग परेशान है। पेयजल के लिए उन्हें भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। शहर के वार्ड संख्या …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अमरावती कॉलोनी के भूमिया मंदिर के नलकूप की मोटर फुंकने से पानी का संकट गहरा गया है। इस नलकूप से करीब 20 हजार की आबादी को पेयजल सप्लाई होता है। पानी नहीं आने से लोग परेशान है। पेयजल के लिए उन्हें भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
शहर के वार्ड संख्या 49 की इस कॉलोनी के अलावा आदर्श नगर क्षेत्र में भी इस नलकूप से पेयजल सप्लाई होता है। करीब चार हजार घरों के कनेक्शन इस नलकूप से जुड़े बताए जाते हैं। शुक्रवार की देर शाम नलकूप खराब होने से पानी की सप्लाई ठप हो गई। शाम को घरों में पानी नहीं आया तो लोग परेशान हो उठे। जल संस्थान को भी सूचित किया गया। उसके बाद शनिवार को विभाग की ओर से नलकूप को चालू करने के लिए काम शुरू कराया गया। ईई एसके श्रीवास्तव ने बताया कि नलकूप ठीक होने में चार से पांच दिन लगेंगे। तब तक क्षेत्र में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी।
