आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को उबारने में मदद करेगा यूरोपीय संघ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। यूरोपीय संघ खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को इससे उबारने में मदद करने के लिए तैयार है। श्रीलंका इस समय जरूरी सामान के साथ भोजन, ईधन और दवाईयों की भारी किल्लत से जूझ रहा है। द्वीप राष्ट्र के एक अखबार की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के …

कोलंबो। यूरोपीय संघ खराब आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को इससे उबारने में मदद करने के लिए तैयार है। श्रीलंका इस समय जरूरी सामान के साथ भोजन, ईधन और दवाईयों की भारी किल्लत से जूझ रहा है। द्वीप राष्ट्र के एक अखबार की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के राजदूतों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को अपना संदेश भेजा था।

जिसमें उन्होंने श्रीलंका को मित्र के रूप में मानने की बात कही थी। राजदूतों ने स्पष्ट किया कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण के लिए भविष्य की योजनाओं काे बनाना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए उसकी सहायता करना आसान हो सकेगा। राष्ट्रपति ने उर्वरक और ईधन प्राप्त करने के लिए श्रीलंका की जरुरत को रेखाकिंत किया।

उन्होंने राजनयिकों से कहा कि सरकार ने लोगों को बंजर सरकारी भूमि देने की पेशकश की है और लोग उस भूमि पर अनाज पैदा करने के लिए तैयार है। राष्ट्रपति से मुलाकात करने वालों में फ्रांस, इटली, नॉर्वे, नीदरलैंड, जर्मनी, रोमानिया, स्विट्जरलैंड और तुर्की के राजदूत है।

ये भी पढ़ें:- 18 साल बाद दिखा अद्भुत नजारा, आसमान में एक साथ दिखे 5 ग्रह

संबंधित समाचार