इंदिरा सरकार में 21 माह तक काटी जेल: अजय सिंह विशेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून 1975 को लागू किए गए आपात काल के विरोध में लोकतंत्र रक्षा के लिये संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान शनिवार भाजपा द्वारा किया गया। संगोष्ठी व सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी व विशिष्ट …

बहराइच। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून 1975 को लागू किए गए आपात काल के विरोध में लोकतंत्र रक्षा के लिये संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान शनिवार भाजपा द्वारा किया गया। संगोष्ठी व सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी व विशिष्ट अतिथि लोकतंत्र सेनानी सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोंड, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रशांत सेठ उपस्थित रहे।

समारोह में लोकतंत्र रक्षक अजय सिंह विशेन, विद्या अग्रवाल, दिनेश कुमार जायसवाल समेत 20 लोगों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के समय पूरा हाल करतल ध्वनियों व वंदे मातरम के नारों से गूंजता रहा। संगोष्ठी में लोकतंत्र रक्षक अजय सिंह विशेन ने आपातकाल में लगातार 21 माह तक केंद्र में इंदिरा गांधी सरकार द्वारा दी जाने वाली यातनाओं की पीड़ा को साझा किया।

सांसद ने बताया कि जो लोग अपातकाल का विरोध कर रहे लगभग 25 हजार से अधिक लोगों के ऊपर आंतरिक सुरक्षा कानून (मीसा) के तहत जय प्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नांडिस और अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार किया गया तथा यातनाएं दी गईं। विशिष्ठ अतिथि प्रशांत सेठ ने बताया कि लगभग 22 लोगों को प्रताड़ित कर हत्या कर दी गई थी। पूरे देश में तानाशाही सरकार चल रही थी।

इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को जबरन जेल में बंद किया गया था। कार्यक्रम का समापन व आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने बताया कि लोक तंत्र में आस्था रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 25 जून का काला दिवस याद रखना चाहिए जब विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को बंदी बना लिया गया था और लोकतंत्र के लिए उठने वाली आवाज को निर्ममता से कुचल दिया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह, राम निवास जायसवाल, हेमा निगम, जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा, आई टी प्रमुख प्रमोद पाण्डेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष कृपा राम वर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री ज्योति सिंह, विभिन्न मंडलों के मंडल अध्यक्ष, सभासद, बीना राज मिश्रा, मोहिनी सोनी, संतोष पाण्डेय, ममता जायसवाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: सिर्फ महामारी घोषित करने से ही नहीं चलेगा, इंजेक्शन भी दिलाए सरकार: डॉ. इंदिरा

 

संबंधित समाचार