रामपुर : करंट की चपेट में आकर महिला की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर /स्वार, अमृत विचार। प्रेस करते समय करंट उतर आने से महिला को बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया।जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। आननफानन मे उपचार को ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। तहसील क्षेत्र …

रामपुर /स्वार, अमृत विचार। प्रेस करते समय करंट उतर आने से महिला को बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया।जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। आननफानन मे उपचार को ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।

तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी निसार मियां की 50 वर्षीय पत्नी हसीन जहां घर पर बिजली की प्रेस से कपड़ो पर प्रेस कर रही थी। अचानक प्रेस में करंट उतर आया ओर महिला को बिजली के करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन आ गए। महिला की हालत बेवस देख परिजनों मे चीखपुकार मच गई। जिस पर आसपास के पड़ोसी आ गए।

आनन फानन में बिजली को बंद किया जब तक महिला बुरी तरह झुलस गई।उपचार के लिए ले जाने लगे रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।शनिवार की देरशाम परिजनों ने महिला के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है मृतक महिला के परिजनों मे कोहराम मचा है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: तेंदुए को लेकर दूसरे दिन भी ग्रामीणों में दहशत बरकरार

संबंधित समाचार