हरदोई: दबंगों ने रिटायर्ड फौजी और उसके भाई को पीटा, बाइक भी तोड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। दबंग किस्म के लोगों ने सिंचाई के लिए नाले की साफ-सफाई करा रहे रिटायर फौजी और उसके भाई के ऊपर हमला जख्मी कर दिया। यही नहीं उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बताते हैं कि बघौली थाने के सुन्नी बघौली चौराहा निवासी …

हरदोई। दबंग किस्म के लोगों ने सिंचाई के लिए नाले की साफ-सफाई करा रहे रिटायर फौजी और उसके भाई के ऊपर हमला जख्मी कर दिया। यही नहीं उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बताते हैं कि बघौली थाने के सुन्नी बघौली चौराहा निवासी नैमिष कुमार मिश्रा रिटायर फौजी हैं।

शनिवार की सुबह नैमिष कुमार मिश्रा अपने भाई के साथ सुन्नी गांव स्थित अपने खेत में सिंचाई के लिए नाले की साफ-सफाई करा रहे थे।इसी बीच गांव के गुड्डू उर्फ अहिबरन व परमेश्वर पुत्र मंगली,शुभम पुत्र परमेश्वर अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गए। सभी लोगों ने दोनों के ऊपर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुन कर वहां पहुंचे लोगों ने किसी तरह रिटायर फौजी और उसके भाई को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया।

इसके बाद रिटायर फौजी के घर पहुंचे हमलावरों ने वहां खड़ी उसकी बुलेट मोटरसाइकिल नंबर यूपी-30/बीएफ/5144 को तोड़ दिया। रिटायर फौजी ने पुलिस को तहरीर दी है। इस बारे में बघौली एसएचओ सोमपाल गंगवार और चौकी प्रभारी रामानन्द मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।एसएचओ श्री गंगवार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: रिटायर्ड फौजी के घर से चोरों ने उड़ाया दस लाख का सामान, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज