लखनऊ : बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर से ईंट भट्ठा मालिक बन किया ऐसा काम पुलिस हुई हैरान
लखनऊ। राजधानी में जालसाजों ने ईंट भट्ठा संचालक होने का दावा करते हुए बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर को लाखों रुपये की चपत लगा दी। इसके बाद जालसाज सप्लायर का करीब 40 रुपये हड़प कर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर हजरतगंज कोतवाली पुलिस भी हैरत में पड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ धोाखाधड़ी …
लखनऊ। राजधानी में जालसाजों ने ईंट भट्ठा संचालक होने का दावा करते हुए बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर को लाखों रुपये की चपत लगा दी। इसके बाद जालसाज सप्लायर का करीब 40 रुपये हड़प कर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर हजरतगंज कोतवाली पुलिस भी हैरत में पड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ धोाखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
दरअसल, इंदिरानगर थानाक्षेत्र के तकरोही निवासी तेज प्रकाश पांडे बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर है। वह बड़े पैमाने पर ठेकेदारों और बिल्डरों को बिल्डिंग मैटेरियल की सप्लाई करते हैं। पीड़ित ने बताया कि वह लम्बे समय से ईंट भट्ठा संचालक की खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच उनकी मुलाकात हजरतगंज थाना क्षेत्र के नरही निवासी विनोद कुमार सलवानी से हुई।
उनका आरोप है कि बातचीत के दौरान जालसाज ने कहा कि उसका चिनहट देवा रोड पर बाबा ईंट भट्टा है। इस पर वह चिनहट स्थित ईंट भट्ठे पर गए थे। इस दौरान जालसाज ने उनकी मुलाकात कृष्णानगर निवासी विजय कुमार, हर्ष और अनिल सालवानी से कराई थी। जिसके बाद जालासाजों ने पीड़ित को एक स्कीम के बारे में जानकारी दी।
स्कीम के तहत एकमुश्त रकम देने पर बाजार से कम दाम पर ईंट मुहैया कराने पर दावा किया गया। हालांकि सप्लायर को ईंट की काफी जरुरत और बाजार दाम से कम रेट पर सामान मिलने पर उनसे हामी भर दी। इस सप्लायर ने विनोद कुमार सलवानी को कई किस्तों में करीब 40 लाख की रकम दे दी। सप्लायर ने यह रकम परिचितों से ली थी।
बीते 03 मई को पीड़ित ने विनोद को कॉल कर ईंट सप्लाई करने की बात कही लेकिन वह टालमटोल करने लगा। शक होने पर सप्लायर ईंट भट्ठे पर गया। जहां पर जालसाज नहीं मिले। पड़ताल में पता चला कि विनोद, हर्ष, विजय कुमार और अनिल का बाबा भट्ठे से किसी प्रकार का संबन्ध नहीं है।
सप्लायर के मुताबिक, जालसाजों की सच्चाई पता चलने पर वह रुपये वापस पाने के लिए प्रयास करने लगा। परिचितों के सहयोग से उनसे विनोद से सम्पर्क किया। इसके बाद विनोद ने सप्लायर का 40 लाख रुपये का चेक दिया था। जो बाउंस हो गया। आरोप है कि इस बात की शिकायत करने पर जालसाज सप्लायर को धमकाने लगे।
पीड़ित का कहना है कि विनोद और उसके साथी गैंग बनाकर लोगों से ठगी करते हैं। इसके बाद पीड़ित ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। इस सम्बन्ध में हजरतगंज थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ: वसुंधरा ग्रुप के चेयरमैन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, वायुसेनाकर्मी से हड़पे लाखों रुपये
