बरेली: स्मार्ट सिटी में बनी सड़कों पर जलभराव हुआ तो खैर नहीं- मंडलायुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी में हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कहा है कि स्मार्ट सिटी में बनी सड़कों पर जलभराव नहीं होना चाहिए। ऐसा होता है कि गुणवत्ता से समझौता माना जाएगा और परियोजना के कार्यों में किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता से समझौता …

 बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी में हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने के बाद मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कहा है कि स्मार्ट सिटी में बनी सड़कों पर जलभराव नहीं होना चाहिए। ऐसा होता है कि गुणवत्ता से समझौता माना जाएगा और परियोजना के कार्यों में किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। मानक के अनुसार गुणवत्ता नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को वे स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रही थीं।

मंडलायुक्त ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में विशेष रूप से पौधरोपण का ध्यान रखा जाए। सड़कों के किनारे और अन्य निर्माण स्थलों पर पौधे रोपे जाएं और हरियाली बनाए रखने पर ध्यान दिया जाए। बैठक में अफसरों ने उन्हें बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना, बरेली की रैंकिंग में अपेक्षाकृत सुधार हुआ है। बरेली हाट, जीआईसी ऑडिटोरियम, संजय कम्युनिटी परिसर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे प्रोजेक्ट्स बरेली को नई पहचान देने में सक्षम होंगे।

संजय कम्युनिटी परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण का कार्य जुलाई के अंत तक इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। अफसरों ने बताया कि यह एक आईकॉनिक प्रोजेक्ट है जो बरेली के लिए महत्वपूर्ण होगा और बरेली की पहचान बनेगा। मंडलायुक्त ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बनाई जा रही सड़कों के निर्माण में जल निगम से समन्वय अवश्य बनाए रखा जाए।

उन्होंने कहा कि सीवर आदि का कार्य सड़कों के निर्माण में बाधा न बने इसके लिए पूरी तैयारी की जाए। स्मार्ट सिटी परियोजना कई विभागों के कार्य के साथ ही चल रही है, ऐसे में सभी संबंधित विभागों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना होगा। बैठक में मुख्य अभियंता भूपेश कुमार, पर नगर आयुक्त आदि अफसर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: निरीक्षण के दौरान बंद मिले स्कूल, बीएसए ने वेतन रोकने के दिए निर्देश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा