बहराइच: अतिक्रमण के विरुद्ध हाइवे के निकट चला बुलडोजर, हटाया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। नानपारा तहसील क्षेत्र में शनिवार शाम को अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। सड़क की दोनों पटरियों पर बने अस्थाई निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इससे लोगों में हड़कंप रहा। नानपारा बहराइच मार्ग पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। सड़क के दोनों पटरियों पर लोगों ने अस्थाई निर्माण कर कब्जा …

नानपारा/बहराइच। नानपारा तहसील क्षेत्र में शनिवार शाम को अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। सड़क की दोनों पटरियों पर बने अस्थाई निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इससे लोगों में हड़कंप रहा। नानपारा बहराइच मार्ग पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। सड़क के दोनों पटरियों पर लोगों ने अस्थाई निर्माण कर कब्जा कर लिया।

इससे राहगीरों और यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होती है। शनिवार शाम को हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया की टीम के साथ कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, राजस्व वसूली कर्मी पहुंचे। इसके बाद अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला। कोतवाल ने बताया कि टीम ने रिसिया, मटेरा चौराहा में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। बुलडोजर चलने से कब्जेदारो में हड़कंप की स्थिति रही।

यह भी पढ़ें:-रामपुर: जागा आरडीए, किले में अतिक्रमणकारियों को भेजा नोटिस, मौके पर पहुंची टीम ने किया मुआयना

संबंधित समाचार