सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की वाराणसी में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, टकराया पक्षी
वाराणसी। यूपी के सीएम योगी के चॉपर की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने के बाद यह लैंडिंग की गई है। फिलहाल, सीएम योगी पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विशेष विमान से सीएम अब राजधानी …
वाराणसी। यूपी के सीएम योगी के चॉपर की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने के बाद यह लैंडिंग की गई है।
फिलहाल, सीएम योगी पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि विशेष विमान से सीएम अब राजधानी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
योगी आदित्यनाथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे थे। यहां से लखनऊ के लिए उड़ाने भरने के बाद उनका हेलिकॉप्टर एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी कराई गई।
पढ़ें-प्रयागराज: प्रेम की दिवानी लड़की ने की मनमानी, जेंडर चेंज कराकर बनी मर्दानी
