बरेली: बहेड़ी हाईवे पर दो ट्रक की आपस में भिड़ंत, ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के बहेड़ी हाईवे पर दो ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। उत्तराखंड के किच्छा से सरियों से भरा ट्रक बरेली की तरफ आ रहा था । तभी मंडन पुर गांव के पास हाईवे पर दो ट्रक की भिड़ंत में एक ट्रक …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के बहेड़ी हाईवे पर दो ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। उत्तराखंड के किच्छा से सरियों से भरा ट्रक बरेली की तरफ आ रहा था । तभी मंडन पुर गांव के पास हाईवे पर दो ट्रक की भिड़ंत में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और वहीं घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिवार के लोगों को मौत की सूचना दी। वही मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

उत्तराखंड जिला के थाना किच्छा का रहने वाला 40 वर्षीय नंद किशोर पुत्र खेमकरण के रिश्तेदार ने बताया कि आज सुबह किच्छा से ट्रक भर के सरिया लेकर बरेली की तरफ आ रहा था तभी बहेड़ी के पास गांव मंडल पुर गांव के पास आमने सामने दो ट्रक की भिड़ंत में ड्राइवर नंद किशोर की मौत हो गई हेल्पर गंभीर रूप घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिम में रखे कागज का मोबाइल के माध्यम से परिवार के लोगों को सूचना दी परिवार के लोगों की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया

यह भी पढ़ें- बरेली: अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, मृतक की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक

संबंधित समाचार