लखनऊ : चेस ओलम्पियाड की अगवानी करेंगे सीएम योगी, विश्वनाथन आनंद के साथ खेलेंगे शतरंज की बाज़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार न्यूज़। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज विधानभवन के सामने शतरंज ओलम्पियाड की मशाल की अगवानी करेंगे। साथ ही वो दुनिया भर में मशहूर भारतीय शतरंज खिलाडी विश्वनाथन आनंद के साथ प्रतीकात्मक रूप से चेस भी खेलेंगे। बताते चलें कि तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक होने वाले …

लखनऊ, अमृत विचार न्यूज़। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज विधानभवन के सामने शतरंज ओलम्पियाड की मशाल की अगवानी करेंगे। साथ ही वो दुनिया भर में मशहूर भारतीय शतरंज खिलाडी विश्वनाथन आनंद के साथ प्रतीकात्मक रूप से चेस भी खेलेंगे।

बताते चलें कि तमिलनाडु के महाबलीपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड की मशाल रविवार शाम लखनऊ पहुंचेगी। विधानसभा के समक्ष होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मशाल की अगवानी करेंगे। इस समारोह में देश के महानतम शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे।

मशाल प्रदेश में मेरठ वाया आगरा वाया कानपुर से होते हुए रविवार शाम छह बजे राजधानी में प्रवेश करेगी। इसके बाद अमौसी, शहीद पथ, अर्जुन गंज, कैंट से होते हुए सीधे विधानसभा पहुंचेगी। यूपी की इंटरनेशनल मास्टर वंतिका अग्रवाल मशाल को लेकर लखनऊ पहुंचेंगी।

विधानसभा के सामने होने वाले कार्यक्रम में भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर मशाल को सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के हाथों में मशाल देंगे। इस दौरान योगी और विश्वनाथन आनंद प्रतीकात्मक रूप से शतरंज का लुत्फ भी उठाएंगे।

एक घंटे के समारोह के बाद मशाल सीधे प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी, जहां से वह वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर होते हुए राजस्थान के लिए रवाना हो जाएगी। यह तीसरा मौका होगा जब खेलों के लिए निकली मशाल यात्रा लखनऊ आएगी।

पहली बार 1989 में जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पर दिल्ली में हुए खेलों के लिए निकली मशाल यात्रा लखनऊ में आई थी। इसके बाद 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल से मशाल यात्रा लखनऊ आई थी।

यह भी पढ़ें –भारत की शतरंज ओलम्पियाड जीत पर बोले रहाणे, देश के लिए गर्व का पल

संबंधित समाचार