बहराइच: तिरंगा शाखा का आयोजन कर गांव में लाएंगे क्रांति, आम आदमी पार्टी की हुई बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। आदमी पार्टी कार्यालय मिहींपुरवा पर डॉ रमेश कुमार के नेतृत्व में मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी द्वारा एक जुलाई से गांवों में आयोजित होने वाले तिरंगा शाखा पर चर्चा कर जिम्मेदारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रमेश कुमार ने कहा कि तिरंगा शाखा का आयोजन ग्राम स्तर तक के लोगों …

बहराइच। आदमी पार्टी कार्यालय मिहींपुरवा पर डॉ रमेश कुमार के नेतृत्व में मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी द्वारा एक जुलाई से गांवों में आयोजित होने वाले तिरंगा शाखा पर चर्चा कर जिम्मेदारी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे रमेश कुमार ने कहा कि तिरंगा शाखा का आयोजन ग्राम स्तर तक के लोगों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। हम सभी क्रांतिकारी साथियों से आह्वान करते हैं कि तिरंगा शाखा में अवश्य शामिल हों। बलहा विधानसभा के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से एक जुलाई से पूरे यूपी में तिरंगा शाखा लगे। संचालन प्रक्रिया सर्व प्रथम तिरंगा झंडा को सभी लोग प्रणाम करेंगे। शाखा प्रमुख भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे तथा उनके साथ अन्य सभी सदस्य प्रस्तावना को दोहराएंगे। लगभग आधे घंटे तक हर शाखा में किसी महापुरुष के बारे में चर्चा की जाएगी।अंत में राष्ट्रीय,राज्यीय तथा स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

तिरंगा शाखा में क्षेत्र में किए जाने वाले रचनात्मक कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी।जिसमें विविध अभियान लिए जाएंगे मसलन नदियों की साफ सफाई का अभियान,वृक्षारोपण अभियान,क्षेत्र की साफ-सफाई का अभियान,शहीद स्मारकों के रख रखाव का अभियान तथा रक्त दान शिविर के आयोजन जैसे अति महत्वपूर्ण अभियान इत्यादि होंगे।बैठक में अमन सिंह, धीरेंद्र सिंह,सुनील मिश्रा, सतीश कुशवाहा, राकेश कश्यप,अजय सिंह,सुशील,जमाली,अमृत,पवन,अकील, विनोद कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें-लखनऊ : चेस ओलम्पियाड की अगवानी करेंगे सीएम योगी, विश्वनाथन आनंद के साथ खेलेंगे शतरंज की बाज़ी

संबंधित समाचार