हरदोई : आक्सीजन सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से चार झुलसे, रेलवे ट्रैक पर काम करने के दौरान हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। रेलवे ट्रैक पर काम होने के दौरान आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो रेलवे कर्मी और दो दैनिक मज़दूर झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस से कछौना सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत नाज़ुक देखते हुए हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। …

हरदोई, अमृत विचार। रेलवे ट्रैक पर काम होने के दौरान आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो रेलवे कर्मी और दो दैनिक मज़दूर झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस से कछौना सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत नाज़ुक देखते हुए हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। इस बारे में रेलवे के अफसरों को जानकारी दे दी गई है।

बताते हैं कि रविवार को दिन में बघौली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा था। इसी बीच ज़रूरत पड़ने पर रेलवे कर्मी और दैनिक मज़दूर वहां आक्सीजन सिलेंडर ले कर पहुंचे। इससे पहले वहां पर बीसीएम मशीन से पत्थर की छनाई की जा रही थी। बताते हैं कि आक्सीजन सिलेंडर को ज़मीन पर रखते ही उसमें ब्लास्ट हो गया। तेज़ धमाका होने से वहां भगदड़ मच गई।

रेलवे अफसर,जीआरपी और आरपीएफ के जवान दौड़ पड़े। हादसे में रेलवे कर्मी लालबाबू मेहता पुत्र रामदेव मेहता निवासी बिहार,गुलाब सिंह पुत्र बालाराम निवासी यमुना नगर हरियाणा के अलावा दैनिक मज़दूर नरेश पुत्र रामरतन निवासी रामपुर बरेली व गुड्डू पुत्र सुबेदार निवासी बरुआदा थाना बघौली बुरी तरह झुलस गए।

आनन-फानन में हादसे का शिकार हुए रेलवे कर्मियों और दैनिक मज़दूरों को एम्बुलेंस के एमटी संदीप कुमार व पायलट गया प्रसाद कछौना सीएचसी ले गए। जहां पर डा. शक्ति सिंह ने हालत नाज़ुक देख सभी को हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। रेलवे के सुपरवाइज़र धर्मपाल ने बताया है कि आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बारे में रेलवे अफसरों को जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें –हापुड़ फैक्ट्री ब्लास्ट: 10 किमी तक सुनाई दी धमाके की आवाज, मौत का मंजर देख कांप उठे लोग

संबंधित समाचार