अयोध्या : तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार वृद्ध को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल कुमारगंज थाना क्षेत्र के हरदोईया पूरे तिवारी गांव निवासी 62 वर्षीय हनुमान प्रसाद पांडे घर पर हो रहे निर्माण कार्य का सामान …

अयोध्या, अमृत विचार। तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार वृद्ध को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दरअसल कुमारगंज थाना क्षेत्र के हरदोईया पूरे तिवारी गांव निवासी 62 वर्षीय हनुमान प्रसाद पांडे घर पर हो रहे निर्माण कार्य का सामान लाने साइकिल से कालीगंज बाजार जा रहे थे। जैसे ही बिशुनपुर से आगे गोकुला तिराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। हनुमान प्रसाद के सिर में गम्भीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना करने वाले युवक गुलशन सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह निवासी गोकुला पूरे सथरी को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उपचार के लिए भर्ती कराया है।

हनुमान प्रसाद मेहनत मजदूरी व किसानी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे, मृतक के सिर्फ 3 बेटियां हैं, बड़ी बेटी प्रियंका की शादी कर चुके थे। मृतक के परिवारजनों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कुमारगंज पुलिस को तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें –Russia-Ukraine War : युद्ध में अब तक 339 यूक्रेनी बच्चों की मौत, 611 घायल

संबंधित समाचार