बहराइच: एकनाथ शिंदे का पुतला जलाने से पुलिस ने शिव सैनिकों को रोका
बहराइच। कलेक्ट्रेट में रविवार को शिवसैनिक पहुंचे। यहां पर सभी विधायक एकनाथ शिंदे का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। नाराज शिव सैनिकों ने पुलिस को भाजपा एजेंट बताते हुए अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसके बाद सभी ने ज्ञापन सौंपा। महाराष्ट्र में चल रही उठापटक को लेकर शिव सेना …
बहराइच। कलेक्ट्रेट में रविवार को शिवसैनिक पहुंचे। यहां पर सभी विधायक एकनाथ शिंदे का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। नाराज शिव सैनिकों ने पुलिस को भाजपा एजेंट बताते हुए अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसके बाद सभी ने ज्ञापन सौंपा।
महाराष्ट्र में चल रही उठापटक को लेकर शिव सेना कार्यकर्ता और पदाधिकारी नाराज हैं। रविवार को सभी विधायक एकनाथ शिंदे का पुतला जलाने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे। लेकिन इसकी भनक लगते ही कोतवाली देहात और नगर की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पुतला छीन लिया।
मोबाइल के फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया
इस पर शिवसेना के प्रदेश सचिव सत्या पंडित की अगुवाई में सभी पानी टंकी चौराहा पहुंचे। सचिव ने कहा कि पुलिस ने शिवसैनिकों के साथ अभद्रता और बल प्रयोग करते हुए मोबाइल के फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया। जिसका विरोध में शिवसैनिकों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसके पूर्व प्रदेश सचिव ने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे पार्टी का गद्दार है जो भाजपा की कठपुतली के रूप में कार्य करते हुए महाराष्ट्र सरकार को गिराने का प्रयास कर रहा है।
उस गद्दार को शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने एक रिक्शेवाले से ऊपर उठकर पहले नगर सेवक ,विधायक ,मंत्री उंसके लड़के को सांसद बनाया जोकि आज वह सब भूलकर महारष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की अति महत्वकांक्षा की वजह से वह व्यक्ति ठाकरे परिवार के अहसान को भूल कर भाजपा एजेंट बन गया और ऐसे गद्दार का पुतला फूंकने का प्रयास बहराइच शिवसेना कर रही थी। लेकिन पुलिस बीजेपी की एजेंट की तरह कार्य करते हुए न केवल पुतला फूंकने का प्रयास विफल किया ,बल्कि इस कार्य का जो वीडियो और फोटो खींची गई उसे भी जबरदस्ती डिलीट करने कर दिया। यह असहनीय अत्याचार है और इसका जवाब भाजपा जनता को देना होगा।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रजवन्त सिंह ,जिला उप प्रमुख बृज भूषण रस्तोगी ,उपप्रमुख संदीप निषाद , छात्र सेना के जिला संयोजक प्रेम कुमार दूबे ,नगर अध्यक्ष आयुष श्रीवास्तव , अभिषेक गुप्ता, आईटी सेना के जिला संयोजक सुनील त्रिपाठी , सेना जिला महासचिव आशीष कश्यप ,राज श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।
