हरदोई: दबंगों की दबंगई…मजदूर को घर के अंदर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
हरदोई। मजदूरी करने वाला मजदूर घर वापस लौट रहा था। वह जैसे ही घर के पहुंचता, तभी पीछे से उसके ऊपर लाठी-डंडो से जानलेवा हमला कर दिया गया। वह किसी तरह अपनी जान बचा कर घर में घुस गया। हमलावरों ने उसे वहां दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हमलावरों …
हरदोई। मजदूरी करने वाला मजदूर घर वापस लौट रहा था। वह जैसे ही घर के पहुंचता, तभी पीछे से उसके ऊपर लाठी-डंडो से जानलेवा हमला कर दिया गया। वह किसी तरह अपनी जान बचा कर घर में घुस गया। हमलावरों ने उसे वहां दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
बताते हैं कि बघौली थाने के पिपोना मजरा गोटहिया निवासी सुमेर पुत्र गंगू शनिवार की शाम को मज़दूरी करके वापस आ रहा था। इसी बीच वह गांव में ही अपने परिवार के लोगों के यहां रुक गया।
इसी बीच पीछे से अखिलेश, प्रमोद, वेदराम व रामदेवी ने बड़ी बेरहमी से उसे मारने-पीटने लगे। वह किसी तरह अपनी जान बचा कर अपने परिवार के लोगों के घर में घुस गया। लेकिन दबंगों ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा और घर में घुसकर उसे दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा। शोर-शराबा होने पर जब गांव के कुछ लोग सुमेर को बचाने दौड़े, इसी बीच हमलावर धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।
इस बारे में बघौली एसएचओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही। इस तरह किए गए हमले की वजह का अभी तक पता नहीं चल पा रहा है।
पढ़ें-बहराइच: एकनाथ शिंदे का पुतला जलाने से पुलिस ने शिव सैनिकों को रोका
