लखनऊ: रिटायर्ड इंस्पेक्टर के घर में लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आशियाना में चोरों ने एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने उनके घर से लाखों रुपये के कीमत गहने पार कर दिए। इंस्पेक्टर को घर में हुई चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने आशियाना कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आशियाना …

लखनऊ। आशियाना में चोरों ने एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने उनके घर से लाखों रुपये के कीमत गहने पार कर दिए। इंस्पेक्टर को घर में हुई चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने आशियाना कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आशियाना थानाक्षेत्र के आशुतोष नगर निवासी राम प्रताप त्रिपाठी पुलिस विभाग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि वह सपरिवार अशोक नगर में रहते हैं। दो महीने से दिल्ली में पत्नी का इलाज करवा रहे थे।

शनिवार की देर शाम वह घर लौटे तो उन्हें मुख्य गेट पर लगे दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर के भीतर कमरों का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। जब उनकी नजर अलमारी पर पड़ी तब अलमारी का लॉक टूटा देखा।

उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के कीमत गहने पार कर दिए हैं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रुम में चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की लेकिन चोरों के बारे में जानकारी नहीं लगी।

इसके बाद पीड़ित ने आशियाना कोतवाली में तहरीर देते हुए चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बन्ध में आशियाना थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- आगरा : पॉश इलाके से विधायक की स्कॉर्पियो ले उड़े चोर, सीसीटीवी से सुराग लगा रही पुलिस

संबंधित समाचार