बुलंदशहर : खाद कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर हड़पे 3.25 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में जालसाजों ने एक युवक को खाद कंपनी की डीलरशिप दिलवाने के नाम पर 3.25 लाख रुपये हड़प लिये है। ठगे जाने के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। देहात कोतवाली थानाक्षेत्र के अकबरपुर गांव …

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में जालसाजों ने एक युवक को खाद कंपनी की डीलरशिप दिलवाने के नाम पर 3.25 लाख रुपये हड़प लिये है। ठगे जाने के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

देहात कोतवाली थानाक्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी मोहम्मद वासिफ के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक जालसाज ने उसके मोबाइल पर कॉल की थी। उस समय जालसाज ने स्वयं को एक खाद कंपनी का अधिकारी बताते हुए उसे कंपनी में डीलरशिप देने का झांसा दिया था। जिसके बाद जालसाज ने उसकी बात कुछ से करवाई थी।

पीड़ित ने बताया कि जालसाज की बात में फंसकर वह डीलरशिप लेने के लिए तैयार हो गया। इसके एवज में जालसाज ने उससे 3.25 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने बताया कि कई किस्तों में उसने जालसाज को रुपया दिया था। रुपये देने के बाद भी उसे डीलरशिप नहीं मिली। जब उसे शक हुआ तो वह पड़ताल करने लगा। पीड़ित का कहना है कि जालसाजों ने उसका कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने तहरीर देते हुए बस्ती जनपद के राजदेव, खीरी जनपद के मंजेश और शमसुद्दीन, सीतापुर जनपद के सुधीर, कमल और सौरभ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: रोजगार देने का झांसा देकर दंपती को ठगा, सिक्योरिटी मनी जमा कराकर जालसाज हुए फरार

संबंधित समाचार