रायबरेली: घर से घूमने निकले अधेड़ का शव नहर में मिला, खोजबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रात नौ बजे साइकिल लेकर घूमने निकले अधेड़ का शव गांव के किनारे स्थित नहर में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पाण्डेयपुर मजरे विशुनखेड़ा का है। रविवार की रात घर से खाना खाकर गांव निवासी रामबालक सिंह (50) लगभग …

रायबरेली। रात नौ बजे साइकिल लेकर घूमने निकले अधेड़ का शव गांव के किनारे स्थित नहर में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पाण्डेयपुर मजरे विशुनखेड़ा का है। रविवार की रात घर से खाना खाकर गांव निवासी रामबालक सिंह (50) लगभग 9 बजे साइकिल लेकर घर से निकला था। उसने घर में बताया था कि गांव में ही कहीं घूमने जा रहा है। लेकिन रात में वह घर वापस लौट कर नहीं आया। परिवारजन देर रात तक उसका इंतजार करते रहे। घर न लौटने पर उसकी रात में ही खोजबीन शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

पूरी रात परिजन उसकी खोज में परेशान थे। सोमवार की सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ निकले तो गांव से लगभग सौ मीटर दूर स्थित नहर के पानी में रामबालक सिंह का शव उतराता हुआ दिखा। जिस पर ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। अधेड़ नहर में कैसे गिरा ? इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।उनकी मौत पर पत्नी गीता का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक एक पुत्री का पिता था।

पढ़ें-बरेली: आज से बीसलपुर चौराहा और मिनी बाईपास पर भी कटेंगे ई-चालान

संबंधित समाचार