पाकिस्तान: इमरान के बडरूम में खुफिया कैमरा लगाते नौकर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की अफबाहों के बीच उनकी जसुसी की कोशिश की गईं है। बनीगाला का एक कर्मचारी खान के कमरे में एक स्पाई डिवाइस या खुफिया कैमरा लगाने की कोशिश कर रहा था। इस कर्मचारी को पूर्व प्रधानमंत्री के बेडरूम में डिवाइस लगाने के लिए पैसे दिए गए …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की अफबाहों के बीच उनकी जसुसी की कोशिश की गईं है। बनीगाला का एक कर्मचारी खान के कमरे में एक स्पाई डिवाइस या खुफिया कैमरा लगाने की कोशिश कर रहा था।

इस कर्मचारी को पूर्व प्रधानमंत्री के बेडरूम में डिवाइस लगाने के लिए पैसे दिए गए थे। हालांकि, एक दूसरे कर्मचारी ने इसकी सूचना खान की सुरक्षा टीम को दे दी। इसके बाद बनीगाला सिक्योरिटी टीम ने पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान की जासूसी करने की कोशिश की सूचना मिलने पर कर्मचारी को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना इमरान खान की हत्या की साजिश रचने की अफवाहों के बीच सामने आई है। इससे पहले कथित खतरे को देखते हुए बनीगाला के आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

ये भी पढ़ें:- जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

संबंधित समाचार