गौतमबुद्ध नगर : खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, चार झुलसे, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलस गए। सभी की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात खाना बनाते समय रसोई गैस के छोटे सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलस गए। सभी की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात खाना बनाते समय रसोई गैस के छोटे सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लेकन पुलिस के मुताबिक उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इन सभी को दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया कर दिया गया है।

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि ये हादसा नोएडा के थाना फेज- वन क्षेत्र के सेक्टर 10 में हुआ। जहां रहने वाले बागी, नागेंद्र कुमार, बंटी कुमार, मनोज कुमार सेक्टर 121 स्थित एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। बिहार के रहने वाले ये लोग साथ ही रहते थे। रविवार की रात को खाना बनाते समय छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी वजह से चारों गंभीर रूप से झुलस गए।

यह भी पढ़ें –गौतम बुद्ध नगर: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नोएडा पुलिस ने की कार्रवाई, 455 लोगों का काटा चालान

संबंधित समाचार