बहराइच: टोल प्लाजा के निकट बाइकों में भिड़ंत, दो घायल
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर कैसरगंज टोल प्लाजा के निकट दो बाईकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐनी टोल प्लाजा के निकट लखनऊ बहराइच मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत …
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर कैसरगंज टोल प्लाजा के निकट दो बाईकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐनी टोल प्लाजा के निकट लखनऊ बहराइच मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत हो गई। आमने सामने बाइकों की भिडंत में युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। घायलों के बेहोश होने के चलते पहचान नहीं हो सकी है।
पढ़ें-लखनऊ : पुलिस कमिश्नर ने किये अफसरों के तबादले, एस चिनप्पा बने डीसीपी पश्चिम
