गाज़ियाबाद : सर्राफा कारोबारी से 18 लाख रुपये की लूट, स्कूटी में टक्कर मारकर छीना कैशबैग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाज़ियाबाद, अमृत विचार। ज़िले में बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात सर्राफा व्यापारी से 18 लाख रुपये लूट लिए गए। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में स्वर्णजयंती पुरम में पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने रविवार देर रात सर्राफा कारोबारी कृष्ण कांत …

गाज़ियाबाद, अमृत विचार। ज़िले में बदमाशों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात सर्राफा व्यापारी से 18 लाख रुपये लूट लिए गए। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में स्वर्णजयंती पुरम में पेट्रोल पंप के पास तीन बदमाशों ने रविवार देर रात सर्राफा कारोबारी कृष्ण कांत से 18 लाख रुपये लूट लिए। स्कूटी सवार एक बदमाश ने कारोबारी की स्कूटी में टक्कर मारकर गिराया और बाइक सवार दो बदमाशों ने नकदी से भरा बैग लूट लिया।

गोविंदपुरम निवासी कृष्ण कांत सर्राफा कारोबारी हैं। रविवार रात वो अपने सीए के यहां से पिट्ठू बैग में नकदी लेकर सोना लेने जा रहे थे। इसी दौरान स्वर्णजयंती पुरम में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। टीम घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें –उन्नाव: शॉपिंग सेंटर में हुई लूट की वारदात, 24 घंटे में हुआ खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे गिरफ्तार

संबंधित समाचार