बाराबंकी : दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, हुआ फरार
बाराबंकी, अमृत विचार। नगर कोतवाली अंतर्गत एक 38 वर्षीय महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्द सिंह और नगर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उधर घटना के बाद से पति और उसकी दूसरी पत्नी मौके से फरार है। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र …
बाराबंकी, अमृत विचार। नगर कोतवाली अंतर्गत एक 38 वर्षीय महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्द सिंह और नगर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उधर घटना के बाद से पति और उसकी दूसरी पत्नी मौके से फरार है।
थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मकदुमपुर निवासी संतोष यादव पुत्र राधेश्याम यादव के साथ थाना सफदरगंज के खिद्रापूर गांव निवासी अंबिका प्रसाद यादव ने अपनी बेटी सीलम देवी की शादी 17 साल पहले की थी। विवाह के 16 साल बीत जाने के बाद जब सीलम को कोई संतान नहीं हुई। तो संतोष ने पिछले एक साल साल पहले थाना सतरिख के लक्ष्मण पुर निवासी बलराम की पुत्री कविता से दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद घर में आए दिन दोनों पत्नियों में विवाद होने लगा।
इस पर संतोष ने अपनी पहली पत्नी को पुराना घर व नई पत्नी को नया घर दे दिया। इस पर भी दोनों में विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे थे। आज सोमवार को फिर एक बार पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद ठन गया। जिसके बाद पति ने आवेश में आकर अपनी पहली पत्नी नीलम देवी की गला दबाकर हत्या कर दूसरी पत्नी के साथ गांव छोड़कर भाग गया।
इधर सीलम के मायके में उसका भाई विकास बीमार चल रहा था। जो आज दवाई लेने जिला अस्पताल आया हुआ था। दवाई लेकर वह अपनी बहन से मिलने मकदुमपुर पहुंच गया। बहन के घर पहुंचने पर उसने घर का दरवाजा खटखटाया और बहन को आवाज लगाई। लेकिन बार-बार आवाज देने पर भी बहन की कोई आहट नहीं मिली। इस पर किसी अनहोनी की शंका पर उसने घर का दरवाजा तोड़कर देखा था तो उसकी बहन मूर्छित अवस्था में पड़ी हुई थी। और उसके नाक व मुंह से खून आ रहा था।
गांव में मालूम करने पर पता चला कि जीजा संतोष अपनी दूसरी पत्नी कविता व एक अन्य के साथ गांव छोड़कर भाग गया है। जिसके बाद विकास ने स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने पिता अंबिका प्रसाद से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के तलाश में जुट गई है। पीड़ि़त पिता ने बताया कि पति की मारपीट के मामले बढ़़ने पर न्यायालय में एक मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी अगली सुनवाई 18 जुलाई को होनी है।
यह भी पढ़ें –पीलीभीत: बुजुर्ग की जहर देकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था मामला, पुलिस जांच में जुटी
