अलीगढ़ : पार्षद ने लगाया भाजपा नेताओं पर रंगदारी मांगने का आरोप
अलीगढ़, अमृत विचार। जिले के सासनी गेट इलाके में एक पार्षद ने भाजपा के नेताओं पर उसके परिवार से रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पार्षद ने थाने में भी की है। राधिका पुरम आगरा रोड निवासी भाजपा पार्षद नीलम रानी कश्यप के अनुसार उनके परिवार से रंगदारी मांगी जा रही है। इस …
अलीगढ़, अमृत विचार। जिले के सासनी गेट इलाके में एक पार्षद ने भाजपा के नेताओं पर उसके परिवार से रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पार्षद ने थाने में भी की है। राधिका पुरम आगरा रोड निवासी भाजपा पार्षद नीलम रानी कश्यप के अनुसार उनके परिवार से रंगदारी मांगी जा रही है। इस संबंध में पार्षद के ससुर भाजपा नेता ने थाने में शिकायत दी है।
पीड़ित का कहना है कि एक भाजपा नेता उनके विषय में अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं। पिछले दिनों कालीदह इलाके के एक विवादित मकान पर पीड़ित का नाम व मछुआरा प्रकोष्ठ की दीवार पर कैंप कार्यालय लिखवा दिया। खुद ही पोस्ट शेयर कर दी। बाद में जब पता चला तो पीड़ित ने उसे पुतवाया। इसके बाद भी फेसबुक पर लिखना बंद नहीं किया।
अब तीन दिन पहले भाजपा नेता उसके घर आए और रंगदारी में दो लाख रुपये मांगे। न देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इससे परेशान होकर पीड़ित मुन्नालाल कश्यप ने थाना सासनी गेट में शिकायत दी है। इस मामले में सासनी गेट पुलिस जांच की बात कह रही है।
यह भी पढ़ें –बरेली: बासमंडी में दुकान पर काम करने वाले युवक से मांगी रंगदारी, विरोध पर ताना तमंचा
