अयोध्या: आईजी कविंद्र प्रताप को पुलिस अफसरों ने दी विदाई, नवागत डीआईजी ने ग्रहण किया कार्यभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी रहे कवींद्र प्रताप सिंह तबादला हो जाने के कारण अयोध्या को राम-राम कहकर लखनऊ चले गए। इधर, नवागत डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते हुए खुद को सौभाग्यशाली बताया और अयोध्या में मिली पोस्टिंग को पूर्व जन्मों का फल बताया है। शासन से तबादला होने के बाद सोमवार …

अयोध्या। अयोध्या परिक्षेत्र के आईजी रहे कवींद्र प्रताप सिंह तबादला हो जाने के कारण अयोध्या को राम-राम कहकर लखनऊ चले गए। इधर, नवागत डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते हुए खुद को सौभाग्यशाली बताया और अयोध्या में मिली पोस्टिंग को पूर्व जन्मों का फल बताया है।

शासन से तबादला होने के बाद सोमवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आईजी अयोध्या परिक्षेत्र रहे कवींद्र प्रताप सिंह का स्थानान्तरण पीएसी मुख्यालय लखनऊ हो जाने के उपरान्त परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने सम्मेलन कक्ष में पुलिस महानिरीक्षक का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।

सोशल मीडिया सेल में नियुक्त उनि रणजीत यादव ने पुलिस महानिरीक्षक के आठ माह के कार्यकाल को अयोध्या परिक्षेत्र का स्वर्णिम कार्यकाल बताया। उन्होंने बताया कि आईजी सर द्वारा परिक्षेत्र में रक्तदान की मुहिम चलाकर परिक्षेत्र में कुल -580 यूनिट रक्तदान कराकर मानवता का संदेश दिया गया।

संवेदनशील स्थानों पर ही होती है संवदेनशील व्यक्तियों की पोस्टिंग

इधर, अयोध्या रेंज के नवागत डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने रेंज का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि संवेदनशील स्थानों पर ही संवेदनशील व्यक्तियों की पोस्टिंग होती है। यहां के सभी अधिकारी संवेदनशील व मेहनती हैं। सभी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून का राज स्थापित करने की कोशिश रहेगी।

अयोध्या विश्व पटल पर धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। विकास और व्यापार का उन्नत केंद्र बनने जा रहा है। अयोध्या में काम करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यहां काम कर रहा हूं ये हमारे पूर्व जन्म का कोई अच्छा कृत्य रहा होगा, जिससे मुझे अयोध्या में काम करने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या रेंज के नए डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को सौंपा गया कार्यभार

संबंधित समाचार