हरदोई : सड़क हादसे में बाइक सवार ममेरे भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार ममेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोतवाली देहात के कंडौहना गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। एक की हरदोई मेडिकल कालेज ले जाने के …

हरदोई, अमृत विचार। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार ममेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोतवाली देहात के कंडौहना गांव के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। एक की हरदोई मेडिकल कालेज ले जाने के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है।

बताते हैं कि कोतवाली शहर के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरू रविवार की रात को बाइक से अपने ममेरे भाई लालू निवासी मतुआ कोतवाली कछौना के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कछौना जा रहा था। चाचा खुशीराम के मुताबिक रास्ते में कोतवाली देहात के कंडौहना गांव के नज़दीक कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार ममेरे भाई बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज लाया जा रहा था। इसी बीच वीरेंद्र उर्फ वीरू की रास्ते में मौत हो गई। वहीं डाक्टरों ने लालू की हालत देखते हुए उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां उसने सोमवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस बारे में खुशीराम ने बताया है कि वीरेंद्र उर्फ वीरू ड्राइवरी करता था। उसके दो बेटियां हैं। वहीं लालू दिल्ली में रहकर वहां किसी फैक्ट्री में काम करता था। वीरू व लालू दोनों ममेरे भाई थे। एसएचओ कोतवाली देहात गंगेश शुक्ला ने बताया है कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव