राष्ट्रमंडल खेलों में 8-9 स्वर्ण सहित सभी 12 वर्गों में पदक जीतेंगे : योगेश्वर दत्त

राष्ट्रमंडल खेलों में 8-9 स्वर्ण सहित सभी 12 वर्गों में पदक जीतेंगे : योगेश्वर दत्त

नई दिल्ली। ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा है कि भारत आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के कुश्ती मुकाबलों में 8-9 स्वर्ण सहित सभी 12 वजन वर्गों में पदक जीतेगा। योगेश्वर ने रविवार रात इंडियन स्पोर्ट्स फैन अवार्ड 2022 के समारोह में कहा,” मुझे पूरी उम्मीद है कि कुश्ती के फ्री स्टाइल …

नई दिल्ली। ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा है कि भारत आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के कुश्ती मुकाबलों में 8-9 स्वर्ण सहित सभी 12 वजन वर्गों में पदक जीतेगा। योगेश्वर ने रविवार रात इंडियन स्पोर्ट्स फैन अवार्ड 2022 के समारोह में कहा,” मुझे पूरी उम्मीद है कि कुश्ती के फ्री स्टाइल और महिला के सभी 12 वजन वर्गों में भारत के पदक आएंगे जिनमें से 8-9 स्वर्ण पदक होंगे। ”

कुश्ती से संन्यास के बाद भी पूरी तरह से फिट नजर आ रहे योगेश्वर ने कहा,” फिट रहना सभी की जिंदगी का एक हिस्सा होना चाहिए। मैं कुश्ती से अलग हो चुका हूं लेकिन अब भी रोजाना 3-4 घंटे ट्रेनिंग करता हूं। ”

हरियाणा में अपने गांव में कुश्ती अकादमी खोल चुके योगेश्वर ने साथ ही कहा,”मैंने गांव में ही अकादमी शुरू की थी। लगभग 95-96 फीसदी बच्चे गरीब घरों से आते हैं, इसलिए गांव में ही अकादमी शुरू की। जब तक ग्रास रुट मजबूत नहीं होगा तब तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक कहां से आएंगे। हमें खिलाड़ियों का हौसला बनाये रखने के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहना चाहिए।”

ये भी पढ़ें : ENG vs NZ : इंग्लैंड के टेस्ट विकेटकीपर बेन फोक्स कोरोना पॉजिटिव

ताजा समाचार