मुरादाबाद : ’40 साल पूराने व्यापार संगठन को प्रशासन नहीं देता तवज्जों’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी से मुलाकात कर प्रशासन पर उनके संगठनों को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसी भी कार्यक्रम में हमे नहीं बुलाया जाता है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी आलोक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी से मुलाकात कर प्रशासन पर उनके संगठनों को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रशासन किसी भी कार्यक्रम में हमे नहीं बुलाया जाता है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी आलोक वर्मा से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा हमारा 40 साल पुराना संगठन है फिर भी हमें तवज्जो नहीं दी जाती। जिला प्रशासन के जो भी कार्यक्रम होते हैं, उसमें व्यापारियों के दूसरे गुट को बुलाया जाता है। ऐसे में व्यापारियों की भावनाएं आहत हो रही है। कृपया संगठन और पद की गरिमा का ध्यान में रखकर जिला प्रशासन सभी को सम्मान देना चाहिए।

वरिष्ठ व्यापारी नेता अजय अग्रवाल ने कहा कि पुराने संगठन के पदाधिकारियों की उपेक्षा करना व्यापारियों को नागवार गुजरता है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन प्रदेश के 75 जिलों व 600 कस्बों में चल रहा है। लेकिन जिला प्रशासन पिछले काफी समय से प्रशासिनक कार्यक्रमों में हमारे संगठन को न बुलाकर, समाजवादी पार्टी से जुडे़ संगठन के लोगों को बुलाया जाता है। जबकि हम लोगों को प्रशासन कोई सूचना नहीं देता है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा आगे से कोई भी प्रशासनिक कार्यक्रम की सूचना हमारे संगठन को दी जाये। इस मौके पर प्रदेश मंत्री विपिन गुप्ता, अमरीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल व रवि अग्रवाल शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में न बरतें शिथिलता: मंडलायुक्त

संबंधित समाचार