भाजपा राज में विकास के हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में पिछड़ों, दलितों, बुनकरों और दस्तकारों की हालत सरकारी उपेक्षा के चलते दयनीय होती जा रही है। उत्तर प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में शुरू की गयी एक जिला …

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में पिछड़ों, दलितों, बुनकरों और दस्तकारों की हालत सरकारी उपेक्षा के चलते दयनीय होती जा रही है। उत्तर प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में शुरू की गयी एक जिला एक उत्पाद योजना का मजाक बनाते हुए भाजपा ने कुछ जिलों में अवैध खनन और वृक्षों के अवैध कटान का धंधा भी चला रखा है। भय, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के रास्ते वह समाज को तबाह कर रही है।

सपा अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि एक जिला एक उत्पादन योजना आर्थिक तंगी, कर्ज और भाजपा की सरकारी कुनीतियों के कारण प्रारम्भ होते ही समाप्त हो गई है। भाजपा राज में प्रत्येक जनपद के नये-नये अपराधिक उत्पाद पैदा कर दिए। ऐसे संगठित गिरोह में हैं जिनका काम खनिज सम्पदा की लूट करना और वृक्षों का अवैध कटान करना है। वृक्षारोपण के नाम पर भाजपा सरकार केवल कागजी खानापूर्ति करती है। अवैध कटान और पशुओं की तस्करी को भाजपा प्रोत्साहित करती है। इसके चलते कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।

यह भी पढ़ें:-Presidential Election 2022: अखिलेश यादव ने सांसदों व विधायकों के साथ की बैठक, राष्ट्रपति चुनाव में इन्हें देंगे समर्थन

संबंधित समाचार