केजीएमयू के डॉक्टरों ने नाबालिग का ऑपरेशन कर बचाई जान, सात साल की उम्र में हुआ था दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। 2014 में मानसिक रूप से मंदित सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। जिसके दौरान उसे शरीर में अनदुरुनी जख्म हो गए थे। जैसे ही कुछ भी खाती या पीती थी, मल या मूत्र के माध्यम से त्याग देती थी। जिसके बाद उसका पेट का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन होते ही पीड़िता …

लखनऊ। 2014 में मानसिक रूप से मंदित सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। जिसके दौरान उसे शरीर में अनदुरुनी जख्म हो गए थे। जैसे ही कुछ भी खाती या पीती थी, मल या मूत्र के माध्यम से त्याग देती थी। जिसके बाद उसका पेट का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन होते ही पीड़िता की तबीयत और बिगड़ गई थी। पेट में घाव होने के कारण अपने आप मल मूत्र का रिसाव हो रहा था।

नतीजतन वह बार-बार पेट संबंधी संक्रमण से भी जूझ रही थी। केजीएमयू गेस्ट्रो सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने 10 घंटे में चार ऑपरेशन कर बच्ची को नया जीवन देने में कामयाबी हासिल की है। तबीयत में सुधार के बाद बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया गया। मेरठ की रहने वाली 16 साल की नाबालिग बच्ची सुन और बोल नहीं सकती है। वह मानसिक रूप से मंद है।

वर्ष 2014 में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। जिसके बाद उसका इलाज स्थानीय अस्पतालों में कराया गया । लेकिन, राहत नहीं मिली। 24 अप्रैल 2022 मेरठ चाइल्डलाइन पॉल मर्सी होम के सदस्य बच्ची को गंभीर अवस्था में लेकर लोक बंधु अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बच्ची को केजीएमयू रेफर कर दिया। संस्था एक कोशिश ऐसी भी व पॉल मर्सी होम के सदस्यों ने इलाज कराने संकल्प लिया।

एंडोस्कोप तकनीक से किए चार ऑपरेशन

मरीज के केजीएमयू पहुंचने के बाद उसे गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में शिफ्ट किया गया। यहां गैस्ट्रो के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिजीत चन्द्रा के निर्देशन में बच्ची का इलाज शुरू हुआ। इलाज से जुड़ी सभी जांचे कराई गई। ने जांचें कराई। करीब एक महीने अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया। डॉक्टरों ने बच्ची का ऑपरेशन करने का फैसला किया। डॉ. अभिजीत चन्द्रा ने बताया कि चार ऑपरेशन एक साथ किए गए। इसमें करीब 10 घंटे लगे। उन्होंने बताया कि एंडोस्कोप तकनीक से ऑपरेशन किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: केजीएमयू के डॉक्टर समेत 138 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव