प्रयागराज: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पति घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के छीतूपुर गांव के पास सोमवार दोपहर को एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति घायल हो गया। कौधियारा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी जुनैद अहमद प्राइवेट नौकरी करता है। परिवार में पत्नी सबा बानो (28) एक …

प्रयागराज। प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के छीतूपुर गांव के पास सोमवार दोपहर को एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति घायल हो गया। कौधियारा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी जुनैद अहमद प्राइवेट नौकरी करता है।

परिवार में पत्नी सबा बानो (28) एक पुत्र और दो बेटियां है। सोमवार की सुबह सबा बानो अपने पति के साथ बड़ी बेटी अनम (7) की दवा लेने के लिए मोटरसाइकिल से कर्मा बाजार गई थी। वहां वापस घर लौटते समय रास्ते में घूरपुर के छीतूपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जुनैद घायल हो गया।

यह भी पढ़ें:-कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, 2 वाहनों की टक्कर में 7 की मौत

संबंधित समाचार