अमरोहा : छह चीनी मिलों पर किसानों का 170 करोड़ रुपये बकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मनोज पंवार। वर्तमान गन्ना सत्र में चीनी मिल बंद हो चुकी हैं। लेकिन, किसानों को अभी तक शतप्रतिशत भुगतान नहीं हो पाया है। जनपद की दो चीनी मिल समेत छह चीनी मिलों पर किसानों का 170 करोड़ बकाया है। समय पर पैसा न मिलने की वजह से किसानों को आर्थिक समस्या का सामना …

अमृत विचार, मनोज पंवार। वर्तमान गन्ना सत्र में चीनी मिल बंद हो चुकी हैं। लेकिन, किसानों को अभी तक शतप्रतिशत भुगतान नहीं हो पाया है। जनपद की दो चीनी मिल समेत छह चीनी मिलों पर किसानों का 170 करोड़ बकाया है। समय पर पैसा न मिलने की वजह से किसानों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब तक पांच चीनी मिलें ही शतप्रतिशत ही भुगतान कर पाई हैं।

जनपद के करीब सवा लाख किसानों का मंडल भर की 11 चीनी मिलों पर गन्ने की आपूर्ति की जाती है, लेकिन समय पर पैसा नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों को दिक्कत हो रही है। पैसा न मिलने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि पांच चीनी मिलों पर कोई बकाया नहीं है। किसानों का कहना है कि सरकार कह रही है कि गन्ने का भुगतान 14 दिन में कराया जाए, नहीं तो ब्याज दिया जाए। समय पर पैसा न मिलने की वजह से जरुरी कामों को पूरा करने में परेशानी आती है। जनपद की एक चीनी मिल ने पूरा भुगतान कर दिया। सहकारी चीनी मिल हसनपुर पर ही 51 करोड़ का बकाया है। जून भी समाप्त होने वाला है, लेकिन भुगतान नहीं हो पा रहा है।

चीनी मिलों को समय से गन्ने का भुगतान करना चाहिए। गन्ने का पैसा एक साथ मिल जाता है। जिससे बच्चों की शिक्षा, विवाह और दूसरे काम करने में मदद मिल जाती है। हालांकि पहले की अपेक्षा गन्ने के भुगतान में सुधार भी हुआ है। जिन चीनी मिलों पर बकाया चल रहा है। उनसे जल्द भुगतान कराया जाए।-चौधरी दिवाकर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन भानू

चीनी मिलों पर बकाया
मिल                                     बकाया
हसनपुर                               51 करोड़
वेब शुगर मिल धनौरा             68 करोड़
चंदनपुर                                00
अगवानपुर                          22 करोड़
धामपुर                               00 करोड़
मिलक नारायनपुर                   00
बेलवाड़ा                         12 करोड़
करीमगंज                        16 करोड़
असमौली                               00
रानीनांगल                               00
स्योहारा                         01 करोड़

किसानों की पंचायत में उठा गन्ना भुगतान का मुद्दा
हसनपुर। ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत में किसानों द्वारा चीनी मिल पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द दिलाने की मांग की। किसानों ने मांग की कि अगर गन्ना भुगतान समय से नहीं मिला तो उन्हें विद्युत विभाग की योजना ओटीएस का लाभ नहीं मिल पाएगा। सोमवार को नगर के अमरोहा मार्ग स्थित मंडी समिति के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ब्लॉक स्तरीय मासिक पंचायत का आयोजन किया गया पंचायत में आए क्षेत्र से किसानों ने अपनी समस्याओं को किसान नेताओं के समक्ष रखा और उनके निस्तारण हेतु किसान नेताओं द्वारा विचार विमर्श किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह ने कहा की आज देश का अन्नदाता पूरी तरीके से अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है क्योंकि उसका गन्ना भुगतान चीनी मिल द्वारा नहीं दिया जा रहा। पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह ने की एवं संचालन महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष पूजा सिंह ने किया। पंचायत में सत्येंद्र गिरी, किशनपाल सिंह, नानक सिंह यादव, नरेश यादव, मनोज, महेंद्र गिरी, योगेंद्र, मनोहर सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: ‘अग्निपथ योजना वापस लो’, कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार