यूपी में नई MSME नीति जल्द : मंत्री राकेश सचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री राकेश सचान ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही नई एमएसएमई नीति लाने जा रही है जिसमें राज्य में नये उद्योग लगाने वाले निवेशकों को विभिन्न सुविधाएं एवं छूट आदि की व्यवस्था होगी। सचान ने एसोचौम द्वारा आयोजित एमएसएमई सम्मेलन में कहा कि 30 जून …

लखनऊ। यूपी के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री राकेश सचान ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही नई एमएसएमई नीति लाने जा रही है जिसमें राज्य में नये उद्योग लगाने वाले निवेशकों को विभिन्न सुविधाएं एवं छूट आदि की व्यवस्था होगी।

सचान ने एसोचौम द्वारा आयोजित एमएसएमई सम्मेलन में कहा कि 30 जून को राज्य में एक बड़े लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों के करीब एक लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

ऋण मेले का आयोजन होगा

सीएम योगी लखनऊ में होने वाले एक कार्यक्रम में ऋण मेले की शुरूआत करेंगे और इसके साथ ही सभी जिलों में भी ऋण मेले का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार छोटे उद्यमियों और निवेशकों की सुविधा और प्रोत्साहन के लिये अनेक कदम उठा रही है। राज्य में निवेश करने वाले उद्यमियों को 72 घंटे के भीतर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) दिया जा रहा है। उद्यम शुरू होने के बाद 1,000 दिन का समय उद्यमियों को सभी औपचारिकतायें पूरी करने के लिये दिया जाता है।

इस दौरान राज्य सरकार के किसी भी विभाग का कोई अधिकारी किसी तरह की जांच अथवा पूछताछ के लिये उनके परिसर में नहीं जाता है।

राज्य में निवेश हुआ

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर उत्तर प्रदेश एमएसएमई सम्मेलन के आयोजन को लेकर एसोचौम की सराहना करते हुये श्री सचान ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान राज्य में 96 लाख उद्यमियों को 2.5 लाख करोड़ रूपये का कर्ज दिया गया और इस दौरान बड़े पैमाने पर राज्य में निवेश हुआ है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की प्रतिबद्वता को पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है और निवेशकों, उद्यमियों और सूक्ष्म उद्योगों की मदद से इस ल़क्ष्य को हासिल कर लिया जायेगा।

पढ़ें-UP Weather Update: यूपी वासियों को मिलेगी बड़ी राहत, 29 जिलों में होगी झमाझम बारिश

संबंधित समाचार