गौतमबुद्ध नगर : चीनी नागरिक घुसपैठ मामले की जांच STF को ट्रांसफर
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। ग्रेटर नोएडा के घरभरा गांव में अवैध बार चलने और चीनी नागरिक घुसपैठ मामले में पुलिस ने गिरफ्तार छह आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले की जांच अब एसटीएफ करेगी। पुलिस के मुताबिक, 11 जून को बिहार के इंडो-नेपाल बार्डर से सीमा सुरक्षा बल ने चीन के दो …
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। ग्रेटर नोएडा के घरभरा गांव में अवैध बार चलने और चीनी नागरिक घुसपैठ मामले में पुलिस ने गिरफ्तार छह आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले की जांच अब एसटीएफ करेगी।
पुलिस के मुताबिक, 11 जून को बिहार के इंडो-नेपाल बार्डर से सीमा सुरक्षा बल ने चीन के दो नागरिकों लु लैंग और यूं हेलंग को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों के ग्रेनो की पॉश सोसाइटी जेपी ग्रींस के फ्लैट निवासी चीन के नागरिक जू फाई उर्फ कैरी के पास रुकने की बात सामने आई थी।
पुलिस ने मामले की जांच कर जू फाई और उसकी महिला मित्र पटेखे रेनुओ को गुरुग्राम के होटल से गिरफ्तार किया। रिमांड पर पूछताछ में घरबरा के गेस्ट हाउस में अवैध रूप से चल रहे पब और कसीनो का खुलासा हुआ। यहां चीन के नागरिकों के मौज मस्ती के लिए 30 से अधिक पूर्वोत्तर की युवतियों के काम करने की जानकारी मिली।
यह भी पढ़ें –ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे गए 876 वाहनों के चालान
