बलिया : जमीन के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। ज़मीन के विवाद में एक बेटे ने अपने ही बाप की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गयी कटार भी बरामद कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामसभा भाटी के अहिरपुरवा गांव में सुबह एक वृद्ध का शव …

बलिया, अमृत विचार। ज़मीन के विवाद में एक बेटे ने अपने ही बाप की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गयी कटार भी बरामद कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामसभा भाटी के अहिरपुरवा गांव में सुबह एक वृद्ध का शव चारपाई पर मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। चौंकने वाली बात यह कि आरोपित कोई और नहीं मृतक का बड़ा बेटा निकला। पुलिस के अनुसार उसने जमीन के लिए पिता की हत्या कर दी।

लल्लन यादव रात में खाना खाने के बाद अपने भाई रामप्रवेश यादव के दरवाजे पर रोज की भांति सोने चले गए। रात में किसी समय उनकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह जब रामप्रवेश का परिवार सोकर उठा तो चारपाई पर लल्लन का शव पड़ा हुआ था। यह देख लोगों के होश उड़ गए। थोड़ी ही देर में बात जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई।

गांववालों के अनुसार लल्लन यादव के पिता बासुदेव यादव ने लल्लन के छोटे पुत्र संजय की पत्नी के नाम से 15 कट्ठा जमीन बैनामा कर दी थी। इसको लेकर लल्लन यादव के बड़े पुत्र अजय यादव व उसकी पत्नी नाराज चल रहे थे। उन्हें लगता था कि लल्लन के कहने पर ही जमीन बैनामा हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही फोरेंसिक व एसओजी टीम के साथ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने अजय को घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें –गोंडा: गांव के बाग में लटकती मिली युवक की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

संबंधित समाचार